28 नवंबर 2014 - 19:18
 सैन्य अभ्यास का संदेश शत्रुओं के लिए चेतावनी

फार्स की खाड़ी में स्वयं सेवी बल बसीज का खातमुल अंबिया नामक दूसरा बड़ा सैनिक अभ्यास शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा।

फार्स की खाड़ी में स्वयं सेवी बल बसीज का खातमुल अंबिया नामक दूसरा बड़ा सैनिक अभ्यास शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। यह सैनिक अभ्यास ईरान के दक्षिणी प्रांत फार्स में हो रहा है और इसमें फार्स प्रांत की विभिन्न इकाईयां भाग ले रही हैं।
यह सैन्य अभ्यास एक हज़ार ५०० हेक्टयर में हो रहा है और इसमें १० हज़ार से अधिक स्वयं सेवी बल बसीज के जवान भाग ले रहे हैं। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य स्वयं सेवी बसीज की क्षमता को बढ़ाना और उनके मनोबल को ऊंचा करना है। इसी प्रकार इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य ईरान के मित्रों के लिए प्रेम जबकि शत्रुओं के लिए चेतावनी है।
इस सैन्य अभ्यास का अगला चरण अगले सप्ताह आयोजित होगा जिसमें स्वयं सेवी बल के २० हज़ार से अधिक जवान भाग लेंगे।